अब आ रहा है 20 रुपए का नया नोट
भारतीय रिजर्व बैंक ने 20 रुपए के नए नोट जारी करने का ऐलान किया है। यह नोट महात्मा गांधी 2005 सीरीज के नोट होंगे। डिजाइन के मामले में नए नोट पुराने नोटों की तरह होंगे, बस थोड़ा फर्क होगा। आरबीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक नए नोटों में नंबर पैनल पर दोनों जगह इनसेट लेटर ‘S’ लिखा होगा। साथ ही आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे।
आरबीआई ने स्पष्ट किया कि बैंक की ओर से पहले जारी किए नोट भी वैध रहेंगे। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नए नोटों का डिजाइन और सिक्योरिटी फीचर्स भी महात्मा गांधी के 2005 सीरीज के नोट के समान ही होंगे।
