महिला क्रिकेट विश्वकप : रचना इतिहास ,6 बार की चैंपियन पे करना जबरदस्त वार
भारत डर्बी के मैदान से भलीभांति परिचित हो चुका है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है।
भारत डर्बी के मैदान से भलीभांति परिचित हो चुका है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में आज गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी । भारतीय टीम मैच जीत कर दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी ।भारतीय टीम अब तक केवल एक बार ही 2005 के विश्व कप फाइनल में पहुंची थी। उसे इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से ही हार का सामना करना पड़ा था। मिताली की टीम कल ऑस्ट्रेलिया को हरा कर 2005 विश्व कप फाइनल के हार का बदला लेने उतरेगी ।
भारत का छह बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब रिकार्ड रहा है और 42 में से 34 मैचों में उसे पराजय झेलनी पड़ी है । राउंड रॉबिन स्टेज में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हराया था ।भारतीय टीम के लिए राह मुश्किल जरूर है लेकिन भारतीय टीम इस समय जबरदस्त लय में है और कोई भी उलटफेर करने में सक्षम है ।
भारतीय टीम के लिए एक अच्छी बात है की डर्बी के मैदान पे टीम ने मौजूदा विश्वकप में 4 मैच खेले हैं । भारत इस मैदान से भलीभांति परिचित हो चुका है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में पिच की परिस्थितियों का फायदा भारत को मिल सकता है। भारतीय कप्तान मिताली राज ने डर्बी को होम ग्राउंड कहा । उन्होंने कहा- “मुझे लगता ये हमारा होम ग्राउंड है। हमले यहां 4 मैच खेले हैं।”
कप्तान मिताली राज पूरी तरह से फॉर्म में है। वह अभी तक इस टूर्नामेंट में 356 रन बना चुकी है। हरमनप्रीत कौर और वेदा कृष्णामूर्ति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था ।गेंदबाजी में स्पिनरों ने प्रभावित किया है । टीम को अनुभवी झूलन गोस्वामी से कल
के मैच में बहुत उम्मीद होगी , अगर झूलन ने नई गेंद से विकेट चटकाए तो टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम को भी भारतीय फिरकी गेंदबाजी के सामने दिक्कत होगी ।
टीमें:
भारत: मिताली राज (कप्तान ) , स्मृति मंधाना, पूनम राउत, हरमनप्रीत कौर, , वेदा कृष्णामूर्ति , एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, मानसी जोशी, मोना मेशराम, शिखा पांडे, पूनम यादव, नुजहत परवीन, दीप्ति शर्मा, सुषमा वर्मा ।
आस्ट्रेलिया: मेग लेनिंग ( कप्तान ), सारा एले, क्रिस्टीन बीम्स, एलेक्स ब्लैकवेल, निकोल बोल्टन, एशले गार्डनर, रशेल हेंस, एलिसा हीली, जेस जोनासेन, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगान शट, बेलिंडा वेकारेवा, एलिसे विलानी, अमांडा जेड वेलिंगटन ।
इस मैच का प्रसारण 3:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पे होगा ।



