You are here

मोदी ट्रंप यार…पाकिस्तान पर जबरदस्त प्रहार

अमेरिका ने पाकिस्तान को जबरदस्त झटका दिया है। अब अमेरिका ने पाकिस्तान को उन देशों की लिस्ट में डाल दिया है जो आतंकवादियों को पनाह देते हैं। आतंकवाद पर जारी सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के अंदर लश्कर और जैश जैसे आतंकी संगठन अभी भी पाकिस्तान से चलते हैं।

ये आतंकी संगठन अपनी खुलेआम चंदे लेते हैं, पाकिस्तान उन्हें फंडिंग करता है। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ने लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ 2016 में जरूरी कदम नहीं उठाए और ये आतंकी संगठन आज भी पाकिस्तान में ना सिर्फ काम कर रहे हैं बल्कि अपने कैडर को ट्रेनिंग दे रहे हैं और फंड जमा कर रहे हैं

Related posts

Leave a Comment