एम वेंकैया नायडू देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे
बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक में मोदी सरकार के मंत्री वेंकैया नायडू के नाम पर मुहर लगा दी। वेंकैया नायडू एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे।
वेंकैया नायडू अभी शहरी विकास मंत्री हैं। सूचना प्रसारण मंत्रालय भी वेंकैया का पास ही हैं । वेंकैया ने गांव से सियासत की शुरुआत की थी। वो अपने गांव में ही संघ की शाखा में जाते थे, 1977 में वो जनता पार्टी के आंध्र प्रदेश के युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। 1978 में वो पहली बार विधायक बने। साल 1985 तक वो आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद 1988 में आंध्र प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए। 1998 के बाद वेंकैया नायडू दिल्ली की सियासत करने लगे। नायडू कर्नाटक से लगातार 3 बार राज्यसभा सांसद बने। इस बार वो राजस्थान से राज्यसभा सांसद बने हैं। वेंकैया नायडू संसदीय बोर्ड में ऐसे नेता थे जो 2002 और 2004 में दो बार बीजेपी के अध्यक्ष बने। वो आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी दोनों के करीब थे। अटल सरकार में वेंकैया को ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया था।
कांग्रेस समेत विपक्ष की 18 पार्टियों ने गोपालकृष्ण गांधी को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। गोपालकृष्ण महात्मा गांधी के पोते हैं।उप राष्ट्रपति का चुनाव 5 अगस्त को होना है। उप राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई है।हालांकि नंबरों के मुताबिक वेंकैया नायडू का जीतना लगभग तय माना जा रहा है।



