पाकिस्तानी गोली से फिर भारतीय जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी गोली ने फिर भारतीय सेना के एक जवान की जान ले ली। पाकिस्तानी फायरिंग में लांस नायक मोहम्मद नसीर शहीद हो गए हैं। तीन दिन पहले पाकिस्तानी फायरिंग में दो जवान शहीद हुए थे।
इससे पहले 12 जुलाई को कश्मीर के केरन सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तानी सेना के स्नाइपर ने भारतीय सेना के दो जवानों को शहीद हो गये थे। 32 साल के रणजीत सिंह 2003 में सेना में शामिल हुए थे। वह जम्मू क्षेत्र के बुर्न गांव के निवासी थे। उनके पीछे उनकी पत्नी नेहा देवी व दो बच्चे हैं। वहीं 22 साल के सतीश भगत 2015 में सेना में शामिल हुए। उनके परिवार में माता-पिता हैं। राजौरी के अलावा पुंछ जिलों में भी नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की गई है। हालांकि भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
