You are here

महिला क्रिकेट विश्वकप: टीम इंडिया सेमीफाइनल में,न्यूजीलैंड को 186 रनों से हराया

Indian Cricket Women Team defeats Newzeland to enter world cup semifinal क्रिकेट खेल 

भारतीय महिला  टीम ने न्यूजीलैंड को 186 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है । भारतीय टीम का  20 जुलाई को  ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल में मुकाबला होगा । भारत की और से कप्तान मिताली राज ने शतक बनाया , उनके इस बेतहरिन पर्दशन के लिए मैन ऑफ़ मैच का पुरस्कार मिला । ।मिताली ने 123 गेंदों में 109 रन बनाए । उनके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 60 तथा वेदा कृष्णामूर्ति ने 43 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली ।

टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए ।जवाबी पारी में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 79 रनों पर ढेर हो गई।भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड ने 15 रन देकर पांच सफलता हासिल की । दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले. शिखा पांडे, पूनम यादव और झूलन गोस्वामी ने भी एक-एक विकेट लिया ।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment