You are here

लालू के दामाद जा सकते हैं जेल

Lalu Yadav attack Nitish Kumar अन्य ख़बरें बिहार की बड़ी ख़बरें 
प्रवर्तन निदेशालय ने लालू यादव की बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेष कुमार के खिलाफ करीब करीब पूरे सबूत जुटा लिए हैं। ईडी ने आठ घंटे तक शैलेष से पूछताछ की। एजेंसी द्वारा समन जारी करने के बाद शैलेष बुधवार सुबह 10 बजे के आसपास खान मार्केट स्थित ईडी के मुख्यालय पहुंचे। ईडी ने सोमवार को भी उनके खिलाफ समन जारी किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। इससे पहले ईडी ने मंगलवार को मीसा भारती से नौ घंटे लंबी पूछताछ की थी। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, मीसा भारती से मिशेल प्रिंटर्स एंड पैकर्स प्राइवेट लिमिटेड में उनकी भूमिका, उनकी अन्य वित्तीय संपत्तियों तथा गिरफ्तार चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश कुमार अग्रवाल से उनके संबंधों को लेकर पूछताछ की गई।
अग्रवाल को ईडी ने 22 मई को गिरफ्तार किया था। शुरू में मामला दिल्ली के व्यापारी सुरेंद्र कुमार जैन व वीरेंद्र कुमार जैन तथा अन्य के खिलाफ चल रहा है, जिन्होंने कथित तौर पर 90 से अधिक फर्जी कंपनियों के माध्यम से कई करोड़ रुपये के काले धन को सफेद किया।
ईडी ने कहा कि जांच के दौरान यह पाया गया कि साल 2007-2008 के दौरान मिशेल प्रिंटर्स एंड पैकर्स प्राइवेट लिमिटेड के 1,20,000 शेयर चार फर्जी कंपनियों-शालिनी होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, एड-फिन कैपिटल सर्विसेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, मनी माला दिल्ली प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड तथा डायमंड विनिमय प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 100 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदे गए। इन शेयरों को कथित तौर पर वापस मीसा भारती द्वारा 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीद लिया गया।
ईडी के अधिकारियों ने कहा कि इसी राशि का इस्तेमाल बिजवासन में साल 2008-2009 के दौरान 1.41 करोड़ रुपये के एक फॉर्महाउस खरीदने में किया गया, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 50 करोड़ रुपये से अधिक थी। एजेंसी की यह कार्रवाई ईडी द्वारा शनिवार को मीसा भारती, उनके पति तथा मिशेल पैकर्स एंड एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित तीन जगहों पर छापेमारी के बाद की गई है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment