You are here

विपक्ष ने महात्मा गांधी के पोते को बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

Gopalkrishna Gandhi to be opposition candidate for vice presidential candidate आज की रिपोर्ट समाचार 
गोपाल कृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष ने अपना उम्मीदवार चुना है। गोपाल कृष्ण गांधी महात्मा गांधी के पोते हैं। मंगलवार को 18 विपक्षी पार्टी ने इसके लिए बैठक की थी। बैठक में जनता दल युनाइटेड के भी नेता शामिल थे। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, टीएमसी के डेरेक ओब्राइन, सीपीआईएम से सीताराम येचुरी, सपा के नरेश अग्रवाल, नेशनल कॉन्फ्रेंस से उमर अब्दुला, बसपा से सतीश चंद्र मिश्रा और आरएलडी के अजीत सिंह शामिल थे।
गोपाल कृष्ण गांधी का जन्म 22 अप्रैल 1945 को हुआ था। उनके पिता का नाम देवदास गांधी और मां का नाम लक्ष्मी था। गोपाल कृष्ण गांधी 1968 से 1992 तक IAS अफसर थे। वो 1985 से 1987 तक उप-राष्ट्रपति के सेक्रेटरी  भी रहे। इसके बाद साल 1987 से 1992 तक वह राष्ट्रपति के संयुक्त सचिव भी रहे और 1997 में राष्ट्रपति के सचिव भी बने।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment