सोशल मीडिया पे वायरल ऑडियो क्लिप जो आईटी प्रोफेशनल को जबरदस्ती जॉब से निकालने की कहानी बयां करता है
आईटी कंपनी टेक महिंद्रा के एक कर्मचारी का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पे वायरल हो गया है । इस ऑडियो क्लिप में आप सुन सकते है की कंपनी की एचआर एक कर्मचारी से अगले दिन सुबह 10 बजे तक रिजाइन करने के लिए कहती है ।
रिजाइन नही करने पे जबरदस्ती बाहर निकालने की धमकी देती है और कहती है की अगर कंपनी ने उसे निकला तो उसे अनुभव पत्र भी नही दिया जायेगा ।जब कर्मचारी कुछ मोहलत मांगता है तो एचआर कहती है, यह उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है ।कर्मचारी जब एचआर से किसी सीनियर मेनेजर से बात करने का निवेदन करता है तो एचआर कहती है कि यह फैसला हाई लेवल पर हुआ है, इसलिए कोई उनकी मदद नहीं कर पाएगा ।
सीईओ सीपी गुरनानी ने भी ट्वीट किया, “एचआर प्रतिनिधि और कर्मचारी की जिस तरह बात हुई उसे ले कर मुझे बेहद दुख है । हमने सही कदम उठाए है और भरोसा दिलाता हूँ कि भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं होगा” ।




महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा और टेक महिंद्रा के सीईओ सीपी गुरनानी ने इस घटना पर माफी मांगी ।चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘मैं निजी तौर पर माफी मांगता हूं। हमारा मुख्य सिद्धांत किसी भी व्यक्ति का सम्मान बनाए रखना है। हम सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में फिर कभी ऐसा न हो।’







