You are here

भारतीय टीम ने विंडीज की धरती पर रचा इतिहास,विराट का शतक

Virat kohli Man of match in 5th ODI between India and Westindies क्रिकेट खेल 

भारतीय टीम ने विराट के शतक के बदोलत पांच वनडे क्रिकेट  की सीरीज के अंतिम  मैच में   वेस्टइंडीज को 8  विकेट से हरा दिया । इसके साथ भारत ने सीरीज भी 3-1 से जीत लिया ।पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था । इससे पहले भारत ने साल 2009 में एमएस धोनी की कप्तानी में 4 मैचों की सीरीज 2-1 से जीती थी, वहीं साल 2011 में सुरेश रैना की कप्तानी में 3-2 से जीत दर्ज की थी ।

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फ़ैसला किया है । विंडीज की ओर से शाई होप ने 51 रन ,  काइल होप ने 46 रन और  कप्तान जेसन होल्डर ने 36 रन बनाए ।टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने 4 विकेट, उमेश यादव ने 3 विकेट,  हार्दिक पांड्या और केदार जाधव ने एक-एक विकेट लिया ।


भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुआ अपना पहला विकेट सिर्फ 5 रन पे खो दिया था । इस स्कोर पे धवन जोसेफ के शिकार बने । भारत का दूसरा विकेट  रहाणे के रूप में 84 रन पे गिरा । इसके बाद कोहली और कार्तिक की जोड़ी ने  बड़ी आसानी से 36.5 ओवर में लक्ष्य पूरा कर लिया । कोहली ने 115 गेंद पे 111 नाबाद रन बनाए और कार्तिक भी 52 गेंद पे  50 रन बना कर नाबाद रहे  । विराट ने इस शतक के साथ तेंदुलकर के चेस करते हुए सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया । विराट ने चेस करते हुए 18 शतक बनाए है ।


विराट कोहली को उनके शतक के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला ।  अजिंक्य रहाणे को सीरीज में 336 रन बनाने के लिए  मैन ऑफ़ सीरीज  चुना गया  ।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment