You are here

नीतीश बोले, मैं पीएम कैंडिडेट नहीं, कांग्रेस एजेंडा बताए

Don't Have Capability To Be Face Of Opposition In 2019 बिहार की बड़ी ख़बरें समाचार 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्षी एकता की बात करने से कुछ नहीं होगा, विपक्ष को एजेंडा सामने लाना होगा। नीतीश बोले, हमारा एजेंडा क्या है जनता के सामने रखना चाहिए. तभी वह प्रभावकारी होगा. अकेले हम सिर्फ एकता या चेहरे की बात करें वह उतना प्रभावकारी नहीं होगा. सिर्फ एकता की बात करने से काम नहीं चलता है. राष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ गठबंधन बनाने से कुछ नहीं होगा.
उन्होंने यह भी कहा कि 2019 में मैं विपक्ष का पीएम पद का दावेदार नहीं हूं। उन्होंने कहा फिलहाल विपक्ष के पास कोई उम्मीदवार नहीं है, इसलिए उनका नाम चलाया जा रहा है, वो फंसने वाले नहीं हैं। नीतीश ने कहा, उन्हें जब मौका मिला उन्होंने कांग्रेस से एजेंडा तय करने को कहा, “मैंने चिदंबरम के कार्यक्रम में राहुल गांधी से भी कहा था कि आप बड़ी पार्टी हैं, एजेंडा तय करें. सिर्फ बोलने या प्रतिरोध से कुछ नहीं होता, उसका विकल्प क्या है, ये बताना चाहिए”
Tagged :

Related posts

Leave a Comment