You are here

राहुल गांधी छुट्टी से लौटे, घर पहुंचते ही कोर्ट का नोटिस दिखा

National Herald case: Court grants Sonia, Rahul Gandhi, others 3 weeks to reply एक्सक्लुसिव ख़बर बड़ी ख़बरें राजनीति 
जीएसटी लॉन्च हो गया, किसान आंदोलन ठंडा हो गया, इसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विदेश में  छुट्टियां मनाकर लौटे। राहुल गांधी 13 जून को ये बताकर विदेश निकले थे कि वो अपने ननिहाल जा रहे हैं। राहुल गांधी का जन्मदिन 19 जून को आता है, उन्होंने अपना 47 वां जन्मदिन भी विदेश में ही मनाया।
राहुल गांधी ने इटली रवाना होने से पहले ट्विटर पर जानकारी दी थी कि वो अपनी नानी और उनके परिवार से मिलने जा रहे हैं। इस दौरान देश की तमाम बड़ी राजनीतिक गतिविधियों से वो दूर रहे। वैसे, राहुल गांधी के दिल्ली पहुंचते ही उनके लिए कोर्ट का नोटिस पहुंच चुका है। नेशनल हेराल्ड केश में दिल्ली की कोर्ट ने हेराल्ड केस में राहुल गांधी के साथ ही सोनिया गांधी को भी नोटिस जारी किया है।
क्या लिखा है नोटिस में?

नेशनल हेराल्ड मामले में शिकायतकर्ता भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने केस से जुड़े वित्तीय दस्तावेज मंगाने के लिये शनिवार को दोबारा अर्जी दायर कर दी। कोर्ट ने इस अर्जी पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी व अन्य आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भाजपा सांसद स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व अन्य नेताओं के खिलाफ शिकायत दायर कर रखी है।
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने नेशनल हेराल्ड मामले में शिकायत दायर कर सोनिया गांधी व राहुल गांधी समेत अन्य आरोपियों पर धोखाधड़ी व पैसे के गबन का आरोप लगाया था। स्वामी का आरोप था कि कांग्रेस ने एजेएल 50 लाख रुपये देकर यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को एजेएल से 90 करोड़ की वसूली का अधिकार मिल गया।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment