You are here

सातवें पे कमीशन: देश के करीब पचास लाख केंद्रीय कर्मचारियों को होगा फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सातवें पे कमीशन की बड़ी सिफारिश सरकार ने मान ली है। देश के करीब पचास लाख केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता बढ़ाया जाएगा। हाउस रेंट भत्ता बढ़ाया गया है। अब बड़े शहरों में HRA 5400 रुपयों से कम नहीं होगा और छोटे शहरों में HRA 1800 रुपए तो जरूर मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों के साथ साथ सरकार ने  सेना के जवानों को भी अच्छी खबर दी है। सेना के वेतन और भत्तों को भी बढ़ा दिया गया है। सियाचिन में खून जमा देने वाली ठंड में सरहद की हिफाजत करने वाले सैनिकों को अब हर महीने 14 हजार रुपए से कहीं ज्यादा 30 हजार रुपए भत्ता मिलेगा। अफसरों का भत्ता 21 हजार से 42 हजार पांच सौ रुपए कर दिया गया है… सेना के टेक्निकल भत्ते और मेडिकल भत्ते भी बढ़ाए गए हैं।ये सिफारिशें एक जुलाई 2017 से लागू होंगी ।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment