You are here

ग्लोबल टेररिस्ट घोषित होने से ठीक पहले सलाउद्दीन ने क्या कहा था?

सलाउद्दीन ने कहा अगर हुर्रियत इस प्रोग्राम में कोई तब्दीली करना चाहे तो वो हमें कबूल होगी

Hizb-ul-Mujahideen Terrorist group leader Syed Salahuddin said to celebrate burhan wani death anniversary एक्सक्लुसिव ख़बर 

सलाउद्दीन ने कहा अगर हुर्रियत इस प्रोग्राम में कोई तब्दीली करना चाहे तो वो हमें कबूल होगी

सलाउद्दीन एक बार फिर कश्मीर में आग लगाने की तैयारी कर रहा था। उसने आठ जुलाई से कश्मीर में हिंसा फैलाने का प्लान बनाया था। पाकिस्तान से उसने बकायदा इसका ऐलान किया और वीडियो बनाकर इस मैसेज को सोशल मीडिया पर वायरल किया। इस वीडियो में सलाउद्दीन कह रहा था, “आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के मासूम कमांडर बुरहान वानी की मौत का दिन है और तेरह जुलाई 22 लोगों ने सेंट्रल जेल के अहाते में जान दी थी। युनाइटेड जेहाद काउंसिल ने सरहद के आर पार, बेस कैंप में आठ जुलाई से लेकर तेरह जुलाई तक एक हफ्ते जोश के साथ मनाएगी।”

हुर्रियत, उलेमा, इमाम और हुर्रियत पसंद लोगों से अपील है कि वो हफ्ता भर के प्रोग्राम को कामयाब बनाने के लिए भरपूर सहयोग दें। इसके बाद सलाउद्दीन ने वो बात कही जिससे साबित हो गया कि कश्मीर के अलगाववादी भी इस आतंकवादी से मिले हुए हैं। सलाउद्दीन ने कहा था, “अगर हुर्रियत इस प्रोग्राम में कोई तब्दीली करना चाहे तो वो हमें कबूल होगी…पाकिस्तान और कश्मीर के सेंट्रल जगहों पर  भी…तहरीक ए आजादी कश्मीर के साथ हमदर्दी और शोहदा को श्रद्धांजलि देने के लिए अवामी मीटिंग होगी” । अब अमेरिका ने सलाउद्दीन को बैन कर दिया, अमेरिका अगर पाकिस्तान पर दवाब बनाए तो सलाउद्दीन नाम के इस आतंक का अंत हो सकता है।

Related posts

Leave a Comment