You are here

बिहार के गवर्नर बनेंगे देश के अगले राष्ट्रपति

Ram Nath Kovind to be next President of India समाचार 

बिहार के गवर्नर रामनाथ कोविंद देश के अगले राष्ट्रपति होंगे। भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक में रामनाथ कोविंद को एनडीए का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने का फैसला हुआ । सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में 16 साल तक वकालत कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के ये पहले राष्ट्रपति होंगे। रामनाथ कोविंद बीजेपी के दलित मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अमित शाह ने कोविद को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया। मीडिया में आखिर वक्त तक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के नाम की चर्चा थी। लेकिन अमित शाह ने अचानक रामनाथ कोविद के नाम की घोषणा कर दी।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment