You are here

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने 180 रन से भारत को हराया

भारत के लिए एक ही खुशखबरी रही टूर्नामेंट में 338 रन बनाने वाले शिखर धवन को गोल्डन बैट मिला ।जबकि सबसे अधिक 13 विकेट लेने वाले पाक गेंदबाज हसन अली को गोल्डन बॉल अवॉर्ड और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया ।

Pakistan Defeat India in Champions Trophy Final क्रिकेट खेल 

भारत के लिए एक ही खुशखबरी रही टूर्नामेंट में 338 रन बनाने वाले शिखर धवन को गोल्डन बैट मिला ।जबकि सबसे अधिक 13 विकेट लेने वाले पाक गेंदबाज हसन अली को गोल्डन बॉल अवॉर्ड और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया ।

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद पाकिस्तान में भी किसी ने नहीं की होगी। भारत की धाकड़ बल्लेबाजी सिर्फ 30.3 ओवर गेंद में 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और भारत 180 रन से हार गया। पाकिस्तान ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी और भारत के सामने 339 रन का टारगेट रखा था। लेकिन आमिर की धारदार गेंदबाजी के सामने भारत का टॉप ऑर्डर बिखर गया और झटके पर झटके लगे। पहले ही ओवर में रोहित शर्मा आउट हो गए। इसके बाद आमिर की गेंद पर विराट कोहली का कैच छूटा फिर भी वो अगली गेंद पर ही कैच आउट हो गए। शिखर धवन, युवराज सिंह, एमएस धोनी सब आए और चलते बने। एक वक्त ऐसा आया जब 72 रन पर भारत के 6 विकेट गिर चुके थे और क्रीज पर हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा थे।

भारत की तरफ से सिर्फ पंड्या का बल्ला ही चला और उन्होंने धुआंधार 76 रन बनाए। पंड्या ने 4 चौके और 6 सिक्स लगाया। लेकिन रविंद्र जडेजा की गलती की वजह से पंड्या रनआउट हो गए। इसके बाद भारत की पारी जल्दी ही समाप्त हो गई। ये हार कितनी बड़ी है इसका अंदाज़ा इस बात से लगा सकते हैं कि भारत के सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए। शिखर धवन, युवराज सिंह, हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा का स्कोर ही डबल डिजिट में था।

भारत के लिए एक ही खुशखबरी रही टूर्नामेंट में 338 रन बनाने वाले शिखर धवन को गोल्डन बैट मिला । जबकि सबसे अधिक 13 विकेट लेने वाले पाक गेंदबाज हसन अली को गोल्डन बॉल अवॉर्ड  और  प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट  चुना गया । फखर जमां को उनके आतिशी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला.

Tagged :

Related posts

Leave a Comment