You are here

भारत-पाकिस्तान सुपर फाइनल मुकाबला आज,टीम इंडिया में बदलाव की संभावना कम

India Pakistan champions trophy final क्रिकेट खेल 

चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच  आज ओवल में दोपहर 2.30 से खेला जाएगा। दस साल बाद भारत और पाकिस्तान की टीम फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगे। पिछली बार 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल इन दोनों टीम के बीच हुआ था और भारत ने पाकिस्तान को हराकर टी 20 वर्ल्ड कप जीता था।

भारत  ने पिछली बार धोनी की कप्तानी में यह खिताब जीता था । विराट कोहली के पास अच्छा मौका है अपनी  कप्तानी में पहला ICC ट्रॉफी जितने का ।

टीम इंडिया में किसी भी बदलाव की संभावना कम है । वही मोहम्मद आमिर के फिट होने के बाद उनका  शादाब खान के जगह पे खेलना तय है ।

संभावित टीमें इस प्रकार होंगी :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार.

पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमां, अजहर अली, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, हसन अली, मोहम्मद आमिर, रुम्मन रईस, जुनैद खान और इमाद वसीम.

Tagged :

Related posts

Leave a Comment