दिल्ली के उपमुख्यमंत्री से सीबीआई की पूछताछ
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सीबीआई ने उनके घर पर पूछताछ की है। खबर है कि Talk To AK कार्यक्रम में गड़बड़ी की वजह से सिसोदिया से पूछताछ हुई। इस पूछताछ के बाद सीबीआई ने उनका बयान भी दर्ज कर लिया। Talk To AK यानि सोशल मीडिया के जरिए अरविंद केजरीवाल से बात करें, इस कार्यक्रम का आयोजन जुलाई 2016 में हुआ था। इस कार्यक्रम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि अफसरों ने इस कार्यक्रम पर आपत्ति जताई थी लेकिन उपमुख्यमंत्री ने अफसरों की बात नहीं मानी। मनीष सिसोदिया दिल्ली के वित्त मंत्री भी हैं इसलिए सीबीआई ने उनका बयान रिकॉर्ड किया।
