मुंबई ब्लास्ट केस में आया फैसला, लेकिन अबू सलेम फांसी से बच जाएगा
1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में 24 साल बाद इंसाफ मिला। अंडरवर्ल्ड चॉन अबू सलेम को दोषी करार दिया। स्पेशल टाडा कोर्ट ने अबु सलेम के साथ 5 और आरोपियों को इस केस में दोषी माना। मुस्तफा दौसा, ताहिर मर्चेंट, फिरोज अब्दुल राशिद खान, करीमुल्ला और रियाज सिद्दीकी को अब सजा सुनाई जाएगी। अबू सलेम ने मुंबई में धमाके के लिए हथियार और गोला बारूद भेजे थे। 19 जून से कोर्ट में सजा पर बहस शुरू होगी। लेकिन अबू सलेम को इस केस में फांसी नहीं हो सकती, क्योंकि उसे पुर्तगाल से इसी शर्त पर भारत लाया गया था। प्रत्यर्पण की शर्तों के मुताबिक सलेम को 25 साल से ज्यादा की सजा नहीं हो सकती।
