You are here

भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल मुकाबला आज, ऐसी होगी टीमें

india vs bangladesh seminal final match in champion trophy match क्रिकेट खेल 

चैम्पियंस ट्रॉफी अब आखिरी स्टेज में है। बस दो मुकाबले और जीतने हैं और भारत एक बार फिर चैंपियन बन सकता है। इस बार इस मुकाबला में वो हुआ जो किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। भारत को छोड़कर दुनिया की सभी  हाई रैंक  टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अब भारत को आज बांग्लादेश को हराना होगा और फाइनल में जगह बनानी होगी। इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर पाकिस्तान पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है। भारत और बांग्लादेश के बीच आज एजबेस्टन में दोपहर 2.30 बजे से मैच होगा।

विराट से विराट प्रदर्शन की उम्मीद

कप्तान विराट कोहली वनडे में 8000 रन का बनाने से सिर्फ 88 रन दूर हैं। अगर विराट ने शतक बनाया तो भारत जीतेगा और विराट भी एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इस टूर्नामेंट में विराट ने अब तक दो अर्धशतक लगाए हैं और दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। अगर विराट ने आज शतक बनाया तो वो सबसे तेज़ 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे। अभी दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम ये रिकॉर्ड है, उन्होंने 182 पारी में 8000 रन बनाए थे। विराट आज अपनी ज़िंदगी की 175वीं इनिंग खेलेंगे

भारत का पलड़ा भारी

इस टूर्नामेंट में भारत का पलड़ा भारी रहा है। लेकिन बांग्लादेश के खिलाड़ी निडर होकर खेलेंगे। उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं होगा। जैसा पाकिस्तान ने इंग्लैंड के साथ खेल दिखाया उसी तरह के खेल से बचने की जरूरत है। दोनों टीम का प्रदर्शन देखें।

चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश

विरोधी नतीजा
पाकिस्तान भारत 124 रन से जीता
श्रीलंका श्रीलंका 7 विकेट से जीता
साउथ अफ्रीका भारत 8 विकेट से जीता

चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश

विरोधी नतीजा
इंग्लैंड इंग्लैंड 8 विकेट से जीता
ऑस्ट्रेलिया बारिश के कारण मैच रद्द
न्यूजीलैंड बांग्लादेश 5 विकेट से जीता

वनडे में भारत v बांग्लादेश

मैच  :                 32

भारत जीता :       26

बांग्लादेश जीता:   5

आज की टीम कुछ ऐसी होगी

भारतःरोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), युवराज सिंह, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।

बांग्लादेशः तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, मेहमुदुल्लाह, मोस्देक हुसैन, तस्कीन अहमद, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), रुबैल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।

 

मतलब भारत आज पुरानी टीम के साथ ही मैदान में उतर सकता है। उमेश यादव को फिर आराम दिया जा सकता है और अश्विन फिर अपनी फिरकी से विरोधी को परेशान करते दिखेंगे।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment