You are here

माल्या ने ‘चोर..चोर’ कहे जाने पर क्या जवाब दिया?

विजय माल्या ने प्रत्यर्पण की कोशिश पर चुटकी ली और तंज कसते हुए कहा कि 'आप एक अरब पाउंड का सपना देखते रह जाएंगे'।

Vijay Mallya booed with 'chor, chor' chants during India-South Africa match बड़ी ख़बरें 

विजय माल्या ने प्रत्यर्पण की कोशिश पर चुटकी ली और तंज कसते हुए कहा कि 'आप एक अरब पाउंड का सपना देखते रह जाएंगे'।

बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने वाले विजय माल्या को ब्रिटेन की अदालत ने थोड़ी राहत दी है। उन्हें 4 दिसंबर तक ज़मानत मिल गई है। ज़मानत मिलते ही विजय माल्या का तेवर देखने वाला था। वो कोर्ट से निकलते ही मीडिया के सामने आए। उनके साथ उनके बेटे और दोस्त भी थे। विजय माल्या ने दावा किया वो बेगुनाह हैं और उनके पास बेगुनाही साबित करने के लिए पूरे सबूत हैं। भारत विजय माल्या के प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा है। इस पर विजय माल्या ने चुटकी ली और तंज कसते हुए कहा कि ‘आप एक अरब पाउंड का सपना देखते रह जाएंगे’। ब्रिटेन के वेस्टमिंस्टर की मजिस्‍ट्रेट अदालत में पेश होकर माल्या ने कहा, ‘मैं लगाए गए सभी आरोपों को नकारता हूं और मैं उन्हें कभी नहीं मानूंगा’. इसके बाद मजिस्‍ट्रेट एम्मा लुइस अरबुथनाट ने उन्हें चार दिसंबर तक जमानत दे दी। अगली सुनवाई छह जुलाई को होगी।
अदालत के बाहर एक विदेशी पत्रकार ने माल्या से चुभता हुआ सवाल पूछ लिया, रिपोर्टर ने पूछा, “मिस्टर माल्या, क्या आप उस घटना से दुखी हैं… जब आपको ओवल में चोर कहा गया”
इस पर विजय माल्या बोले – “मुझे चोर नहीं कहा गया… मेरे पास वीडियो है…क्या आप वहां मौजूद थे?
इस पर रिपोर्टर ने कहा – हां, मैं वहां था…मेरे पास वीडियो भी है”।
अब विजय माल्या को समझ आ गया वो फंस गए हैं तो उन्होंने एक नई कहानी सुनाई और कहा,“सिर्फ दो लोग थे, दोनों नशे में थे, वही दोनों चिल्ला रहे थे,  लेकिन आपने वो नहीं देखा जब कई लोग मुझे शुभकामनाएं दे रहे थी, यही मीडिया की दिक्कत है” 
Tagged :

Related posts

Leave a Comment