You are here

झारखंड का रिजल्ट भी बहुत कुछ कहता है, 66 स्कूल के सभी विद्यार्थी फेल

झारखंड के 66 स्कूलों का नतीजा ऐसा रहा जहां एक भी छात्र-छात्रा के 10 नंबर भी नहीं आए ।

Jharkhand Board Results put question mark on Jharkhand education policy आज की रिपोर्ट राज्य 

झारखंड के 66 स्कूलों का नतीजा ऐसा रहा जहां एक भी छात्र-छात्रा के 10 नंबर भी नहीं आए ।

झारखंड में इस साल 10वीं तथा 12वीं के नतीजे बेहद खराब आए हैं। 66 स्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेज में एक भी स्टूडेंट पास नहीं कर पाया। इन 66 स्कूलों में शिक्षकों की तनख्वाह पर हर साल सरकार  के  चार करोड़ रूपये खर्च करती है। लेकिन रिजल्ट शून्य रहा। एक और बात जानेंगे तो सन्न रह जाएंगे। इन 66 स्कूलों में एक भी स्टूडेंट दस नंबर भी नहीं ला सका। मतलब झारखंड के 66 स्कूलों का नतीजा ऐसा रहा जहां एक भी छात्र-छात्रा के 10 नंबर भी नहीं आए। झारखंड में बड़े पैमाने पर स्कूल चलो कार्यक्रम चलाया जा रहा है। लेकिन करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी नतीजा बेहद खराब रहा। 10वीं में सिर्फ 58 फीसदी बच्चे पास हुए। इंटरमीडिएट साइंस में सिर्फ 52.36 फीसदी, कॉमर्स में 60.09 फीसदी बच्चे पास हुए। 33 इंटरमीडिएट कॉलेज और 33 हाई स्कूल का एक भी स्टूडेंट परीक्षा में पास नहीं हो पाया। इन 33 इंटरमीडिएट कॉलेज में 148 छात्र 12वीं का इम्म्तिहान दे रहे थे, 33 हाई स्कूल में 240 बच्चों ने दसवीं की परीक्षा दी थी। ये सब फेल हो गए। एक भी विषय में दस नंबर भी नहीं ला पाए।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment