मोदी सरकार का ऑपरेशन बेनामी: 6 महीने में पकड़े 600 करोड़
मोदी सरकार के ऑपरेशन ब्लैक मनी का पहला नतीजा आ गया है। 6 महीने में 400 बेनामी प्रॉपर्टी पकड़ी गई और 600 करोड़ के जायदाद जब्त किए जा चुके हैं। 240 मुकदमे में सरकार ने ये एक्शन लिया है। मोदी सरकार बनने के बाद बेनामी प्रॉपर्टी का कानून बदला गया है। अब बेनामी प्रॉपर्टी सीधे सरकार के कब्जे में आ जाएगी मतलब 6 महीने में 600 करोड़ की प्रॉपर्टी सरकारी खजाने में आ सकती है।
ब्लैक मनी रोकने के लिए सरकार ने नोटबंदी की थी और बेनामी जायदाद पकड़ने के लिए 24 बेनामी प्रॉपर्टी पकड़ने वाली यूनिट बनाई गई है। पिछले साल नवंबर से बेनामी प्रॉपर्टी जब्त करने का नया कानून लागू हुआ है और मई महीने तक सिर्फ 6 महीने हुए हैं। 6 महीने में 600 करोड़ की बेनामी प्रॉपर्टी जब्त करना बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इन नए कानून में बेनामी प्रॉपर्टी रखने वाले की जायदाद भी जाएगी और उसे 7 साल की जेल भी हो सकती है। नोटबंदी के बाद बेनामी लेनदेन के बारे में पता लगाना आसान हो गया है। बिना नाम से बैंकों में लाखो रुपए जमा करना, ज़मीन खरीद लेना, सोना इधर से उधर करना, ये सब पकड़ा गया है।



