You are here

जीप से एक को बांधकर 50 की जान बचानेवाले मेजर गोगोइ को मिला आर्मी चीफ से मेडल

Major tied a Kashmiri to a military vehicle as a precaution against stone-pelters राज्य समाचार 

पत्थरबाजों को रोकने के लिए एक कश्मीरी लड़के को जीप से बांधने वाले आर्मी के मेजर को खुद आर्मी चीफ ने सम्मानित किया है मेजर लीतुल गोगोई को आर्मी चीफ की तरफ से कमेंडेशन कार्ड सम्मान के तौर पर दिया गया है। आर्मी चीफ की तरफ से मेजर गोगई के सम्मान में कहा गया कि उन्होंने कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ चले ऑपरेशन में साहस का परिचय दिया। जीप से कश्मीरी लड़के को बांधने के मामले में आर्मी ने पहले ही मेजर गोगोई को क्लीन चिट दे दी है। मेजर गोगोई को ये सम्मान आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने खुद दिया जब वो कश्मीर के दौरे पर थे। श्रीनगर में लोकसभा चुनाव के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक कश्मीरी युवक को आर्मी की जीप में बंधा दिखाया गया था। इस वीडियो की जांच भी हुई। सूत्रों ने बताया उस वक्त हालात ऐसे थे जिसमें मेजर गोगोई ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया और जवानों के साथ साथ कश्मीर के आम लोगों की जान बचाई। इसलिए उन्हें सम्मानित किया गया।

Related posts

Leave a Comment