You are here

मोदी सरकार का ऐसा फैसला जिससे हर घर बिजली पहुंचेगी

Indian cabinet approves plans to build 10 nuclear reactors देश बड़ी ख़बरें 
देश में बिजली की समस्या को खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने एक बड़ा और साहसिक फैसला लिया है। सरकार 10 बड़े न्यूक्लियर रिएक्टर बनाने वाली है । ये दस रिएक्टर मेड इन इंडिया होंगे यानि पूरी तरह भारत में ही बनेंगे। बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने बताया, एक न्यूक्लियर प्लांट से करीब 700 मेगावाट बिजली बनाई जा सकती है,  10 न्यूक्लियर रिएक्टर्स से 7000 मेगावाट बिजली पैदा होगी।
देश के अलग-अलग हिस्सों में इन्हें बनाया जाएगा ताकि देश का हर कोना रोशन हो सके। राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश और कर्नाटक और हरियाणा में सबसे पहले न्यूक्लियर रिएक्टर से बिजली पैदा किया जाएगा। इससे बिजली को मिलेगी ही साथ में करीब 30 हजार लोगों को नौकरी भी मिलेगी। मोदी सरकार 10 न्यूक्लियर रिएक्टर बनाने में 70 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस वक्त भारत में 22 न्यूक्लियर रिएक्टर काम कर रहे हैं जिससे 6780 मेगावाट बिजली पैदा होती है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment