मोदी सरकार का ऐसा फैसला जिससे हर घर बिजली पहुंचेगी
सरकार 10 बड़े न्यूक्लियर रिएक्टर बनाने वाली है । ये दस रिएक्टर मेड इन इंडिया होंगे यानि पूरी तरह भारत में ही बनेंगे।
सरकार 10 बड़े न्यूक्लियर रिएक्टर बनाने वाली है । ये दस रिएक्टर मेड इन इंडिया होंगे यानि पूरी तरह भारत में ही बनेंगे।
देश में बिजली की समस्या को खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने एक बड़ा और साहसिक फैसला लिया है। सरकार 10 बड़े न्यूक्लियर रिएक्टर बनाने वाली है । ये दस रिएक्टर मेड इन इंडिया होंगे यानि पूरी तरह भारत में ही बनेंगे। बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने बताया, एक न्यूक्लियर प्लांट से करीब 700 मेगावाट बिजली बनाई जा सकती है, 10 न्यूक्लियर रिएक्टर्स से 7000 मेगावाट बिजली पैदा होगी।
देश के अलग-अलग हिस्सों में इन्हें बनाया जाएगा ताकि देश का हर कोना रोशन हो सके। राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश और कर्नाटक और हरियाणा में सबसे पहले न्यूक्लियर रिएक्टर से बिजली पैदा किया जाएगा। इससे बिजली को मिलेगी ही साथ में करीब 30 हजार लोगों को नौकरी भी मिलेगी। मोदी सरकार 10 न्यूक्लियर रिएक्टर बनाने में 70 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस वक्त भारत में 22 न्यूक्लियर रिएक्टर काम कर रहे हैं जिससे 6780 मेगावाट बिजली पैदा होती है।



