You are here

बेनजीर भुट्टो की बेटी ने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

ये हमारे देश का पाखंड है। यहां आतंकवादी खुलेआम घूमते हैं, लेकिन रमजान के दौरान पानी पीने वालों को जेल की सजा मिलती है।

आज की रिपोर्ट दुनिया 

ये हमारे देश का पाखंड है। यहां आतंकवादी खुलेआम घूमते हैं, लेकिन रमजान के दौरान पानी पीने वालों को जेल की सजा मिलती है।

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो ने पाकिस्तान में बने रमजान कानून की जबरदस्त मुखालफत की है । बख्तावर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ये हमारे देश का पाखंड है। यहां आतंकवादी खुलेआम घूमते हैं, लेकिन रमजान के दौरान पानी पीने वालों को जेल की सजा मिलती है।” बख्तावर की बातों में दम है और उनकी बात का असर भी हो सकता है। वो बेनजीर की सबसे बड़ी बेटी हैं।  बख्तावर ने आगे लिखा, ” क्या बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को भी रमजान के दौरान पानी पीने के लिए जेल में डाल दिया जाएगा? रोजा रखना जरूरी है पर किसी को जेल में डालना कहां का कानून है? ये इस्लाम में नहीं है।”
बख्तावर ने ट्वीटर पर लिखा, ” मलाला को मारने की कोशिश करने पर भी आप टीवी पर मुस्कुराते हैं, लेकिन रमजान में पानी पीने पर 3 महीने के लिए जेल भेज देते हैं” दरअसल पाकिस्तान एक इस्लामिक मुल्क है। साल 1981 की बात है। उस वक्त पाकिस्तान पर ज़िया उल हक का शासन था। ज़िया कट्टर थे। उन्होंने पाकिस्तान में एहतेराम-ए-रमजान कानून शुरू किया था। उस वक्त रमज़ान के वक्त खाने या फिर सिगरेट पीने पर 500 रुपए की पेनाल्टी लगाई जाती थी। लेकिन पाकिस्तान की संसद ने इस जुर्माने में बदलाव कर दिया है। सजा और कड़ी कर दी गई है। अब रमज़ान में खाना परोसने पर रेस्टोरेंट को 25 हजार जुर्माना भरना होगा। फिल्म दिखाने पर सिनेमाघर को 5 लाख पाकिस्तानी रुपए देने होंगे।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment