भारतीय सेना ने दो के बदले 8 पाकिस्तानी सैनिकों को मारा
पाकिस्तान ने पूंछ सेक्टर में दो भारतीय सैनिक को मार डाला था। पाकिस्तान की बैट यानि बॉर्डर एक्शन टीम की टुकड़ी आतंकवादियों के साथ आई थी और छिपकर भारतीय जवानों पर हमला किया था । उसी दिन भारत की सेना ने कसम खाई थी कि पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का जवाब दिया जाएगा। अब भारत ने बदला लेना शुरू कर दिया है। अब तक आठ पाकिस्तानी सैनिक मारे जा चुके हैं। 17 पाकिस्तानी सौनिक घायल हैं। जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर और कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से बार-बार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है। एक दिन पहले ही ऐसी गोलीबारी हुई जिसमें महिला की मौत हो गई। सरहद पर रहने वाले गांव वाले बताते हैं कि ऐसी गोली बारी उन्होंने पिछले बीस साल में नहीं देखी। लेकिन अब भारत की सेना और बीएसएफ दोनों ईंट का जवाब पत्थर से दे रही है। पाकिस्तान गोले चलाता है तो भारत की तरफ से भी गोले दागे जाते हैं। बस फर्क इतना है कि पाकिस्तान ने गांव में सो रहे लोगों के घर पर गोले दागे लेकिन भारत ने पाकिस्तानी पोस्ट पर गोलीबारी की।



