You are here

नसीमुद्दीन ने किया मायावती का फोन टैप, बहनजी के राज़ खोले

उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें बड़ी ख़बरें 

बीएसपी से निकाले गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बसपा सुप्रीमो मायावती का स्टिंग ऑपरेशन कर दिया था। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मायावती के सारे राज़ खोलने का दावा किया। प्रेस कांफ्रेंस में नसीमुद्दीन ने जबरदस्त खुलासे किए और प्रेस कांफ्रेंस में ही मायावती से बातचीत का टेप भी सुना दिया। सबसे पहले नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, मायावती मुसलमानों को गाली देती थीं। उत्तर प्रदेश चुनाव हारने के बाद मायावती ने मुसलमानों को गद्दार बताया और दाढीवाले मुसलमानों को कुत्ता कहा। नसीमुद्दीन सिद्दीकी दावा किया की मायावती ने उनसे 50 करोड़ मांगे थे। मायावती ने उनसे कहा, अपनी जायदाद बेच दो, लेकिन पार्टी को पैसे दो। बीएसपी में 35 साल रहने वाले नसीमुद्दीन ने मायावती की पोल खोल दी। उन्होंने दावा किया की बहनजी के कहने पर उन्होंने सारे केस अपने नाम पर ले लिया। नसीमुद्दीन ने ये भी कहा, सतीश मिश्रा को छोड़कर बाकी सभी नेताओं की तलाशी ली जाती थी। मायावती से मिलने से पहले मोबाइल और कलम तक निकाल लिया जाता था।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment