केजरीवाल के खिलाफ ‘गवाह’ बने कपिल मिश्रा
केजरीवाल की कैबिनेट से निकाले गए कपिल मिश्रा ने दिल्ली के टैंकर घोटाले में अपना बयान एंटी करप्शन ब्यूरो के सामने रिकॉर्ड करवा दिया है । कपिल मिश्रा इस केस में गवाह बन गए हैं। उनका आरोप है कि अरविंद केजरीवाल ने जानबूझकर इस केस को दबाने की कोशिश की। केजरीवाल की चुप्पी पर भी तीखे सवाल उठाए। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल को एक खुला खत लिखा है। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल से पूछा, क्या आप पहले से जानते थे कि हमला होने वाला है? इसके बाद कपिल मिश्रा ने कजेरीवाल से पूछा, क्या केजरीवाल जान बूझकर हमला करवाने का खेल तो नहीं करते? कहीं केजरीवाल खुद ही अपने आप पर हमला तो नहीं करवाते थे?



