You are here

कपिल मिश्रा पर हमला करने वाला सत्येंद्र जैन का ‘खास’ निकला

आज की रिपोर्ट दिल्ली की बड़ी ख़बरें 

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हल्ला बोलने वाले पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा भूख हड़ताल पर बैठे हैं। घर पर ही उन्होंने एक तंबू लगाया है और वहीं अनशन पर बैठ गए हैं। बुधवार को अंकित भारद्वाज नाम का एक लड़का कपिल मिश्रा के पास आया। उसने कपिल से मिलने की बात की और करीब आने के बाद कपिल को थप्पड़ मारने की कोशिश की। कपिल के समर्थकों ने उसे पकड़ लिया और फिर उसे जमकर पीटा। पुलिस अंकित भारद्वाज को पकड़ कर ले गई। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा, ये भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता था। पुलिस को जांच में पता चला कि ये लड़का आम आदमी पार्टी से जुड़ा है। कपिल मिश्रा ने अपने स्तर पर भी पड़ताल की। उन्होंने कहा हमला करने वाला अंकित दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक से जुड़ा है। सत्येंद्र जैन दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री हैं, और ये लड़का एक मोहल्ला क्लीनिक का सुपरवाइजर बताया जाता है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment