You are here

दो सिर के बदले किस पाकिस्तानी अफसर का सिर चाहिए?

भारत ने पाकिस्तान से कड़े शब्दों में कहा कि उस पाकिस्तानी कमांडर पर एक्शन करना होगा जिसने इस हमले का आदेश दिया था। आर्मी और खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तानी आर्मी के 3 एसएसजी ग्रुप की बटालियन इस बर्बरता के पीछे थी।

एक्सक्लुसिव ख़बर समाचार 

भारत ने पाकिस्तान से कड़े शब्दों में कहा कि उस पाकिस्तानी कमांडर पर एक्शन करना होगा जिसने इस हमले का आदेश दिया था। आर्मी और खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तानी आर्मी के 3 एसएसजी ग्रुप की बटालियन इस बर्बरता के पीछे थी।

एलओसी के पास पाकिस्तानी आर्मी ने भारत के दो वीर जवानों के सिर काट दिए। आर्मी के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी आर्मी दोनों जवानों का शव अपने साथ ले जाना चाहती थी । लेकिन भारत की तरफ से मशीन गन से दनादन गोलियां चलाई गई। इसलिए पाकिस्तानी आर्मी के जवान उल्टे पांव भागे। लेकिन तब तक वो शहीद का सिर कलम कर चुके थे। पाकिस्तानी सेना सिर अपने साथ ले गई। कृष्णा घाटी में शहीद के खून से लथपथ ज़मीन इस बर्बरता की गवाह है। भारत ने पाकिस्तान से कड़े शब्दों में कहा कि उस पाकिस्तानी कमांडर पर एक्शन करना होगा जिसने इस हमले का आदेश दिया था। आर्मी और खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तानी आर्मी के 3 एसएसजी ग्रुप की बटालियन इस बर्बरता के पीछे थी। पाकिस्तान के इसी 3 एसएसजी बटालियन के कमांडिंग अफसर लेफ्टिनेंट जनरल नदीम रज़ा ने भारत के शहीद का सिर काटकर लाने का ऑर्डर अपने जवानों को दिया था। ये सिर्फ इत्तेफाक नहीं है कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ कुछ घंटे पहले ही इस एसएसजी कमान के बीच मौजूद थे। इस बर्बर घटना से पहले कमांडिंग अफसर और पाकिस्तानी आर्मी के चीफ की बातचीत हुई थी। खबर है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पीओके में पाकिस्तानी सेना का मनोबल एकदम गिर चुका था। अपनी सेना और आतंकवादियों की फौज का मनोबल बढ़ाने के लिए ही पाकिस्तानी आर्मी के चीफ एलओसी के पास आए थे। उसी के बाद तय हुआ कि पाकिस्तानी सेना एलओसी पार करेगी और हमला कर वापस लौटेगी। अब भारत सरकार ने साफ लफ्ज में कह दिया है कि सिर के बदले सिर चाहिए। जिस अफसर ने भारत के वीर जवानों का सिर काटने का आदेश दिया उस अफसर को सजा मिलनी चाहिए। अगर पाकिस्तान ने आर्मी के कमांडर को सजा नहीं दी तो फिर भारत सबक सिखाएगा। इसका मतलब सिर्फ एक है, एसएसजी बटालियन के कमांडर पर ही शक है, उसने ही ये बर्बर काम करवाया। अब उसे ही खामियाजा भुगतना होगा।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment