आईपीएल में उलटपेर, त्रिपाठी के दम पर पुणे ने कोलकाता को हराया
आईपीएल में एक बार फिर उलटफेर हुआ और कमजोर मानी जानेवाली टीम पुणे सुपरजाइंटस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को चार विकेट से हरा दिया । चार गेंद बाकी रहते ही पुमे की टीम ने ये मैच जीत लिया। अब आईपीएल प्लेऑफ में पुणे की टीम भी पहुंच सकती है। इस जीत के साथ पुमे अब तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। कोलकाता में हुए मैच के हीरो रहे पुणे के ओपनर आरए त्रिपाठी। त्रिपााठी ने जबरदस्त स्ट्रोक लगाए। 93 रन की शानदार पारी में त्रिपाठी ने सात छक्के और नौ चौके लगाए। त्रिपाठी के अलावा पुणे का कोई बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना पाया। लेकिन अकेले दम पर त्रिपाठी ने टीम को मैज जिताया। गौतम गंभीर की टीम कोलकाता की ये लगातार दूसरी हार है। कोलकाता ने 156 र का लक्ष्य रखा था, जिसे 6 विकेट के नुकसान पर पुणे ने पार कर दिया।


