You are here

पाकिस्तान में छपे नकली नोट का चीन कनेक्शन

अन्य ख़बरें दुनिया बड़ी ख़बरें समाचार 
बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान में 2000 के नकली नोटों की धड़ल्ले से छपाई शुरू हो चुकी है।  सबसे ज्यादा नकली नोट कराची के प्रिंटिंग प्रेस में छापे जा रहे है । नकली नोट छपने के बाद इसे हवाई रास्ते से भारत पहुंचाया जाता है।
नकली नोट पहुंचाने का पहला रास्ता
नकली नोट पहुंचाने के लिए पाकिस्तान चीन के रास्ते का भी इस्तेमाल कर रहा है। हवाई रास्ते से नकली नोट पहले चीन पहुंचाए जाते है। चीन में मौजूद पाकिस्तान के एजेंटे नकली नोट के खेप को इकट्ठा करते हैं और फिर इसे सिक्किम तक पहुंचाते हैं।
नकली नोट का दूसरा रास्ता
पाकिस्तान से नकली नोट का खेप नेपाल भी पहुंचाया जाता है। नेपाल से नकली नोट को छोटे छोटे पैकेट में जमा किया जाता है और फिर भारत के लोगों को लालच देकर इसे भारत में पहुंचाने की कोशिश होती है। नेपाल से नकली नोट बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में फैलाने की कोशिश होता ही।
नकली नोट पहुंचाने का तीसरा रस्ता
सबसे अहम रास्ता पाकिस्तान टू बांग्लादेश का है। सबसे ज्यादा नकली नोट पाकिस्तान से बांग्लादेश भेजे जा रहे हैं। बांग्लादेश में पाकिस्तानी एजेंट इन नकली नोटों को पश्चिम बंगाल के सरहद तक लेकर आता है और फिर छोटे छोटे बच्चों के जरिए इसे पश्चिम बंगाल में फैलाने की कोशिश होती है।
Tagged :

Related posts

Leave a Comment