You are here

क्या पाकिस्तान के पास केमिकल हथियार है?

अन्य ख़बरें बड़ी ख़बरें 

भारत को ऐसे सबूत मिले हैं जो बेहद चिंताजनक हैं। रक्षामंत्री,गृहमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत दोभाल को भी ये सबूत दिखाए गए और इसे देशकर सबके माथे पर बल पड़ गए । भारत की एजेंसी को अफगानिस्तान से कुछ तस्वीरें मिली हैं जो साफ इशारा करती हैं कि दक्षिण एशिया में केमिकल हथियार मौजूद है। इस बात का खुलासा खुद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने ही किया। पर्रिकर ने कहा कि “अफगानिस्तान के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से के लोगों की कुछ तस्वीरें मैंने देखी है। तस्वीर से पता चलता है कि इन लोगों पर केमिकल हथियार का इस्तेमाल हुआ है। इन लोगों के शरीर पर छाले थे। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान में मौजूद कुछ एजेंसीज और आतंकवादी संगठनों की ये हरकत हो सकती है। केमिकल हथियार का प्रयोग इन लोगों ने अफगानिस्तान के मासूम लोगों पर किया।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment