पाकिस्तान से कहां ट्रक मेें आते हैं गोली और बारूद?
एलओसी पर हर दिन पाकिस्तान से आने वाले ट्रकों को दाखिल किया जाता है। दोनों देशों में करार है जिसके तहत दोनों तरफ से ट्रक सामान एक दूसरे के इलाके में पहुंचाते हैं । लेकिन पाकिस्तान इस दोस्ती की आड़ में दुश्मनी करता है। ट्रक के अंदर सामान में छिपाकर गोली और बारूद और एके 47 भेजे जा रहे हैं। पुलिस और सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से सामान लेकर लौट रहे एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक का नंबर था JK03B 1586। पीओके के चकोटी से लौट रहे ट्रक की तलाश ली गई तो ट्रक की सीट के नीचे लकडी़ के डिब्बे में हथियार और गोला बारूद मिले। पुलिस को ट्रक के अंदर से चाइनीज पिस्टल मिली….दो मैगजीन, 14 कारतूस बरामद हुए…इसके साथ AK 47 राइफल की चार मैगजीन और 120 राउंड गोलियां भी थीं…इतना ही नहीं पुलिस को चाइनीज ग्रेनेड भी ट्रक में मौजूद लकड़ी के डिब्बे से बरामद हुए…पुलिस ने हथियार ज कर लिए और ट्रक ड्राइवर इरशाद अहमद से पूछताछ शुरु की….इरशाद कुलगाम के बचपूरा गांव का रहनेवाला है…पुलिस के मुताबिक इरशाद को चकोटी में एक आतंकवादी ने ये सारा सामान दिया था…कहा था कि इन हथियारों को साउथ कश्मीर में आतंकवादियों तक पहुंचाना था…



