You are here

भारत की मानुषी छिल्लर बनी मिस वर्ल्ड,इस सवाल के जवाब से हुए जूरी इम्प्रेस

मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल पहली रनरअप और मिस मैक्सिको आंद्रे मेजा सेकेंड रनरअप रही।

India's Manushi Chhillar Crowned Miss World 2017 Breaking News आज की रिपोर्ट बड़ी ख़बरें मनोरंजन 

मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल पहली रनरअप और मिस मैक्सिको आंद्रे मेजा सेकेंड रनरअप रही।

भारत की मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया है।मानुषी ये ख़िताब जीतने वाली छठी भारतीय हैं। छिल्लर ने चीन के सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियां को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है। मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल पहली रनरअप और मिस मैक्सिको आंद्रे मेजा सेकेंड रनरअप रही। इसी के साथ भारत का 17 वर्षों का लंबा इंतजार भी खत्म हुआ। मानुषी से पहले 1966 में रीता फारिया, 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी  और 2000 में प्रियंका चोपड़ा यह खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

इस प्रतियोगिता में जूरी ने मिस इंडिया मानुषी छिल्लर से सवाल पूछा कि, किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा तनख्वाह मिलनी चाहिए और क्यों? जिसके जवाब में मानुषी ने कहा कि,” एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है।”

कौन हैं मानुषी?

  1. मानुषी का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले के एक गांव में हुआ था। 

    Manushi Chhillar Childhood Photo 

  2. मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वीमेन से पढ़ाई की है।मानुषी ने 12वीं की सीबीएसइ में अंग्रेजी विषय में पूरे देश में टॉप किया था।मानुषी फिलहाल भगत फूल सिंह विवि खानपुर की मेडिकल साइंस की स्टूडेंट है। 

Manushi Chhillar 

3. मानुषी के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं।मानुषी के पिता  डॉ.मित्र बासु छिल्लर चिकित्सा में एमडी हैं और माता डॉ.नीलम छिल्लर जैवरसायन में एमडी है। 

Manushi Chhillar with her parents

4. मानुषी 3 भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर है।उनकी बड़ी बहन देवांगना एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैऔर उनका छोटा भाई बालमित्रा अभी स्कूल में है। 

Manushi Chhillar with her Family 

5.इसी वर्ष जून में मानुषी छिल्लर ने 54वीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 का खिताब जीता था। 

Manushi Chhillar crowned Miss India World 2017

 

Tagged :

Related posts

Leave a Comment