राहुल गांधी की सोशल मीडिया पर बदलती छवि के पीछे है इस एक्ट्रेस का हाथ, हुआ था देशद्रोह का मुकदमा
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आजकल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है।अपने गुजरात यात्रा के दौरान राहुल गांधी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त एक के बाद एक वार कर रहे हैं। ट्विटर के अलावा राहुल गांधी अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात सरकार को घेरने में कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे है । कांग्रेस उपाध्यक्ष का भाषण और ट्वीट दोनों आज कल दिलचस्प हो रहे है।
अगर आप सोच रहे है कि राहुल गाँधी के इस बदलाव के पीछे बजह क्या है तो आपकों बता दे कि इस बदलाव के पीछे जानी-मानी कन्नड़ एक्ट्रेस दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या हैं।साल 2012 में राम्या ने कांग्रेस का दामन थामा था। राम्या 2013 में कर्नाटक की मंड्या सीट पर हुए लोकसभा का उपचुनाव जीतकर सांसद बनी थीं। हालांकि साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में वह हार गई थी।राम्या पर पिछले साल पाकिस्तान को अच्छी जगह बताने के लिए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ था। तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बयान दिया था कि ‘पाकिस्तान और नरक में जाना एक समान है।‘इसके जवाब में राम्या ने कहा था कि ‘पाकिस्तान नरक नहीं है, वहां के लोग बिल्कुल हमारे जैसे हैं। वो हमारे साथ बहुत अच्छे से पेश आए।’
इसी साल मई में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दीपेंद्र हुड्डा की जगह राम्या को सोशल मीडिया की कमान सौंपी। इस बदलाव के बाद कांगेस के सोशल मीडिया के कामकाज पर काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।राम्या ने पद सँभालते ही अपने टीम के लिए पेशेवरों की भर्ती की और अपनी टीम में महिलाओं की संख्या भी बढाई। राम्या की टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के खिलाफ चल रहे ट्रोल्स और फेक न्यूज को काउंटर करना है। पार्टी के सोशल मीडिया मैनेजर होने के कारण कांग्रेस और राहुल के ट्विटर अकाउंट से होने वाले ट्वीट का फैसला भी राम्या लेती है।
आप खुद ही राहुल गांधी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से किए गए पिछले कुछ महीने की ट्वीट पढ़िए और बदलाव को महसूस कीजिए।
2028 में मोदीजी गुजरात के हर व्यक्ति को चाँद पर एक घर देंगे और 2030 में मोदीजी चाँद को धरती पर ले आएंगे
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 11, 2017
मोदीजी, आपकी पार्टी 22 साल से यहां सरकार में है और अब आप कहते हैं कि 2022 तक आप गुजरात से गरीबी मिटा देंगे pic.twitter.com/cdWtZt1tqV
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 11, 2017
मोदीजी, जय शाह- 'जादा' खा गया।
आप चौकीदार थे या भागीदार? कुछ तो बोलिए— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 9, 2017
Demonetisation के बाद 99% पैसा वापस आ गया, नोटबन्दी की सफलता यही है कि हिंदुस्तान के हर चोर का काला धन मोदीजी ने सफेद पैसे में बदल दिया है
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 8, 2017
Anybody who speaks against the RSS/BJP is attacked &even killed. They want to impose only one ideology which is against the nature of India
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 6, 2017
मोदीजी कहते हैं हमें स्वच्छ भारत चाहिए, हम कहते हैं हमें 'सच भारत' चाहिए
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 17, 2017
नरेंद्र मोदी जी और NDA की नीतियों ने जम्मू कश्मीर को जला दिया है
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2017
GST के लिए Parliament रात को 12 बजे खोला जा सकता है, मगर किसानों के मुद्दे पर एक मिनट बात नहीं हो सकती, ये है BJP की सच्चाई
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 19, 2017




