चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंडियन क्रिकेट टीम घोषित , गंभीर को जगह नहीं ।
आज चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है । आईसीसी से कुछ मनमुटाव की वजह से भारतीय टीम की घोषणा अब तक नहीं हो सकी थी । टीम में गौतम गंभीर को जगह नहीं दी गई है । चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 1 जून को इंग्लैंड में होगा । भारत का पहला मैच 4 जून को पाकिस्तान से है ।इंडियन टीम इस बार अपना ताज बचाने उतरेगी
टीम इस प्रकार है – विराट कोहली (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर),शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, आर. जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मनीष पांडे ।



