VIVO IPL Auction 2018: केएल राहुल और मनीष पांडे हुए मालामाल ,युवराज और गंभीर को नहीं मिली सही कीमत ,जानें कौन खिलाड़ी कितने में बिका
हाशिम अमला पर किसी टीम ने बोली नहीं लगाया ।
हाशिम अमला पर किसी टीम ने बोली नहीं लगाया ।
आईपीएल -11 के लिए बेंगलुरु में खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है । इस ऑक्शन में चौंकाने वाली बात यह रही है कि युवराज सिंह और गौतम गंभीर को उम्मीद से बहुत ही ज्यादा कम कीमत मिली, तो केएल राहुल और मनीष पांडेय को मिली रकम ने क्रिकेटप्रेमियों को चौंका दिया है ।
यह भी पढ़ें:
आईपीएल ऑक्शन अपडेट्स:आईपीएल पहला राउंड ऑक्शन 2018 : गेल को नहीं मिला खरीददार, स्टोक्स पर फिर बरसे नोट, जानें कौन खिलाड़ी कितने में बिका
- हरभजन सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा । ।
- शाकिब अल हसन को हैदराबाद ने 2 करोड़ में खरीदा ।
- ग्लेन मैक्सवेल को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 9 करोड़ में खरीदा ।
- गौतम गंभीर काफी सस्ते में दिल्ली को मिल गए। 2.8 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स ने गौतम गंभीर को खरीदा । केकेआर ने गौतम गंभीर के लिए नहीं इस्तेमाल किया RTM कार्ड ।
- ड्वेन ब्रावो को 4 करोड़ रुपये में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। लेकिन सीएसके ने RTM कार्ड इस्तेमाल कर उन्हें टीम में वापस लिया।
- केन विलियमसन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा।
- इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट को किसी टीम ने नहीं खरीदा। रूट पहली बार आईपीएल ऑक्शन में शामिल हुए है ।
- युवराज सिंह को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। हैदराबाद ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं कियायानी युवराज की पंजाब की टीम में वापसी हो गई है ।
- करुण नायर को पंजाब ने 5.6 करोड़ में खरीदा ।
- लोकेश राहुल को पंजाब ने 11 करोड़ में खरीदा । आरसीबी ने राइट टू मैच इस्तेमाल नहीं किया. बेन स्टोक्स के बाद केएल राहुल दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं ।
- मुरली विजयमें किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और वे अनसोल्ड रहने वाले तीसरे खिलाड़ी बने ।
- डेविड मिलर को तीन करोड़ रुपएमें मुबई ने खरीदने की कोशिश की लेकिन पंजाब ने राइट टू मैच का इस्तेमाल करके उन्हें रिटेन कर लिया ।
- एरॉन फिंच को पंजाब ने 6.2 करोड़ में खरीदा ।
- न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कलम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 3.6 करोड़ रुपये मेंखरीदा । आरसीबी ने पहला खिलाड़ी खरीदा है ।
- जेसन रॉय को दिल्ली ने 1.5 करोड़ में लिया ।
- क्रिस लिन को कोलकाता ने 9.6 करोड़ में खरीदा ।
- हाशिम अमला पर किसी टीम ने बोली नहीं लगाया ।
- सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ में मनीष पांडे को खरीदा । कोलकाता ने नहीं लगाया राइट टू मैच । मनीष पांडेय को मिली रकम ने क्रिकेटप्रेमियों को चौंका दिया है ।
- न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल 75 लाख के बेस प्राइस के साथ आए लेकिन अन सोल्ड रहे ।
- क्रिस वोक्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7.4 करोड़ में खरीदा ।
- वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट को हैदराबाद ने 2 करोड़ में खरीदा । दिल्ली ने नहीं लिया राइट टु मैच ।
- शेन वॉटसन को CSK ने 4 करोड़ में खरीदा । बेंगलोर ने नहीं लिया आरटीएम ।
- चेन्नई ने केदार जाधव को 7.8 करोड़ में खरीदा । आरसीबी ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल नही किया ।
- न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोलिन डी ग्रैंडहोम को RCB ने 2.2 करोड़ में खरीदा । ग्रैंडहोम का बेस प्राइस 75 लाख था ।
- ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर अनसोल्ड रह गए ।
- यूसुफ पठान को हैदराबाद ने 1.9 करोड़ में खरीदा ।
- कॉलीन मुनरो को 1.9 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा ।
- स्टुअर्ट बिनी को 50 लाख के बेस प्राइस में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। बेंगलोर ने नहीं लिया राइट टु मैच ।
- मार्क्स स्टोइनिस केआरसीबी ने छह करोड़ 20 लाख में अधिकतम बोली लगाई लेकिन पंजाब की टीम ने उन्हें राइट टू मैच का इस्तेमाल करते हुए रिटेन कर लिया ।
- मोईन अली को RCB ने 1.7 करोड़ में खरीदा ।



