You are here

ब्लांइड क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल : पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर भारत ने जीता विश्व कप

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्वकप फाइनल मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2 विकेट से मात दी  ।  इसके साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया । इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत ने एक भी मैच नहीं गवांया।  भारत ने इससे पहले 2014 में भी दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में पाकिस्तान को ही हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

भारत ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप 2018 चैंपियन

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पाकिस्‍तान को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्‍लेबाजी करते हुए पाकिस्‍तान की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में आठ विकेट खोकर 307 रन बनाये थे ।  पाकिस्तान की तरफ से बदर मुनीर ने 57 रन जबकि रियासत खान और कप्तान निसार अली ने 48 और 47 रन की पारी खेली। इसके बाद जीत के लिए 308 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने लक्ष्य को 38.4 ओवरों में 2 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। भारत की ओर से सुनील रमेश 93 और अजय कुमार रेड्डी ने 62 रन की पारी खेली। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनेताओं और खिलाड़ियो ने इस जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी ।

Related posts

Leave a Comment