‘पैडमैन’ की रिलीज टली , ये होगी नई तारीख, सुनिए अक्षय और भंसाली ने क्या कहा
25 जनवरी को होने जा रहा बॉलीवुड का पैडमैन- पद्मावत क्लैश टल गया है । अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म पैडमैन की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है । सोमन कपूर राधिका आप्टे और अक्षय कुमार की पैडमैन अब 25 जनवरी को नहीं बल्कि 9 फरवरी को रिलीज होगी । अब यह फिल्म 9 फरवरी को ‘अय्यारी’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के साथ टकरायेगी । इस तरह से पद्मावत 25 को रिलीज होने वाली इकलौती फिल्म हैं । ये दूसरी बार है जब अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ की रिलीज डेट बदली गई है। सबसे पहले ये फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने इसे बदलकर 25 जनवरी कर दिया था ।
कहा जा रहा है कि पद्मावत से फिल्म का बिजनेस प्रभावित होने की आशंका से पैडमैन के निर्माता अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया । हालांकि संजय लीला भंसाली के साथ किये गए प्रेस कांफ्रेंस में अक्षय कुमार ने कहा कि ,
मैं इसे समझ सकता हूं और इस वक्त मुझसे ज्यादा संजय लीला भंसाली को इसकी (25 जनवरी की डेट) ज्यादा जरूरत है
संजय लीला भंसाली ने कहा कि,
मैंने अक्षय से अनुरोध किया कि वो अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दें । मेरे इतना कहने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलने के लिए दो मिनट का भी वक्त नहीं लिया । इसके लिए मैं ताउम्र उनका शुक्रगुजार रहूंगा ।
#WATCH Sanjay Leela Bhansali and Akshay Kumar address the media in Mumbai #Padmaavat https://t.co/m8HxNJy8XA
— ANI (@ANI) January 19, 2018



