You are here

क्या इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं हार्दिक पंड्या ? वायरल फोटोज से उठ रहे सवाल

Is Hardik Pandya dating Elli AvrRam? Breaking News आज की रिपोर्ट फिल्म बड़ी ख़बरें मनोरंजन समाचार 

क्रिकेट और बॉलीवुड कनेक्शन बहुत पुराना है ।  हाल ही में जहीर खान-सागरिका घाटगे और विराट कोहली-अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे ।  अब हाल ही में हार्दिक के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं । इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो से हुआ ।  इस फोटो में ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को हाल ही में उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या के शादी के दौरान बिग बॉस की कंटेस्टेंट रहीं स्वीडो-ग्रीक एक्ट्रेस एली अवराम के साथ देखा गया ।  जहाँ दोनों की करीबी देखने को मिली । वहां मौजूद मेहमानों का तो कहना है कि वो कृणाल की शादी में घर की मेहमान नहीं बल्कि एक सदस्य की तरह कई दूसरे फंक्शनों में भी शामिल हुई थी । सिर्फ शादी में ही नहीं बल्कि मेहंदी, सगाई जैसे सभी फंक्शनों में एली अवराम को स्पॉट किया गया ।  इस फोटो ने मीडिया और सोशल मीडिया पर यह सनसनी फैला दी कि क्या दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं ?

Is Hardik Pandya dating Elli AvrRam?

Krunal Pandya and Pankhuri Sharma's Mehendi ceremony

Elli Avram

 

 

कौन हैं एली अवराम:

एली अवराम का जन्म 29 जुलाई 1990 को स्वीडन के एलिजबेट आव्रमिडो में हुआ था । एली ने साल 2013 में आई फिल्म मिकी वायरस से बॉलीवुड डेब्यू किया था । वो टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद वो किस किस को प्यार करूं, पोस्टर ब्वॉयज और नाम शबाना जैसी फिल्मों में नजर आईं। 2013 में वो इसकी कंटेस्टेंट थीं, जबकि 2014 और 2015 में उन्होंने यहां गेस्ट अपीयरेंस दिया था। 

https://www.instagram.com/p/BdjvLo6l5X0/

https://www.instagram.com/p/Bdp-AnElmkz/

https://www.instagram.com/p/BbkgGdQl4r3/

https://www.instagram.com/p/BbUF0vcl8l8/

Tagged :

Related posts

Leave a Comment