केजरीवाल ने मेरे सामने 2 करोड़ कैश लिए, कपिल मिश्रा ने खोला राज़
मिश्रा नें कहा की मेरे सामने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल को 2 करोड़ कैश दिया ।
मिश्रा नें कहा की मेरे सामने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल को 2 करोड़ कैश दिया ।
केजरीवाल सरकार से बाहर किए गए कपिल मिश्रा अब केजरीवाल का राज़ खोल रहे हैं। कपिल ने दावा किया की उनके सामने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल को 2 करोड़ रुपए कैश दिए थे ।मिश्रा गवाही देने के लिए तैयार हैं। वो सीबीआई और एंटी करप्शन ब्यूरो के सामने पेश होकर ये बात कहने से नहीं डरेंगे। इतने बड़े आरोप पर केजरीवाल ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन केजरीवाल के डिप्टी मनीष सिसौदिया ने इस आरोप को बकवास बताया और कहा कपिल मिश्रा ने अभी तक कोई सबूत नहीं दिया है। दिल्ली की सियासत में नाटकीय मोड़ आया। कुमार विश्वास के करीबी माने जाने वाले कपिल मिश्रा राजघाट पहुंचे और केजरीवाल सरकार के खिलाफ विस्फोटक प्रेस कांफ्रेंस की। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल से पूछा, वो दो करोड़ रुपए कहां से आए थे? उस पैसे से क्या किया गया? कपिल मिश्रा ने सभी मोर्चों पर केजरीवाल को घेरना शुरू कर दिया है। वो दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मिलकर केजरीवाल की शिकायत कर चुके हैं। कपिल ने कहा , वो पार्टी नहीं छोड़ेंगे।



