You are here

फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में असली भेड़ियों से भिड़ गए थे दबंग खान , देखें वीडियो

Tiger Zinda Hai Wolves Fight Video Breaking News आज की रिपोर्ट ख़ास ख़बर फिल्म मनोरंजन समाचार 

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने महज एक हफ्ते के अंदर सिर्फ घरेलू सिनेमाघरों से 232.52 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं । दबंग खान की इस फिल्म में उनका भेड़ियों से लड़ाई का सीन लोगों को काफी पसंद आ रहा है ।  इस एंट्री सीन में टाइगर और उसका 8 साल का बेटा जूनियर बर्फ के बीच में लकड़ी काट रहे हैं ।  इस बीच टाइगर के बेटे के पीछे एक भेड़िया आ जाता है ।  टाइगर उसे तो वहां से भगा देता है, लेकिन कहता है, ‘भेड़िये हमेशा झुंड में रहते हैं’। इसके बाद बहुत से भेड़िये वहां इकट्ठे हो जाते हैं । आगे सलमान  जंगली भेड़ि‍यों के झुडं से पंगा लेते हुए नजर आते है ।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान और उनके बेटे का किरदार निभा रहा 8 साल के बच्चे का जिन भेड़ियों से सामना हुआ है वो असली थे ।  हाल ही में फिल्म मेकर्स ने एक नया वीडियो जारी किया है ।  इस वीडियो में यह साफ दिखता है की सलमान ने जिन भेड़ि‍यों के झुडं से लड़ाई की है वे असली भेड़िये है और इस सीन के लिए VFX यानी कंप्यूटर का इस्तेमाल नहीं किया गया है ।  वीडियो में अली अब्बास जफर भी बता रहे हैं कि भेड़ियों से बचने के लिए किसी तरह की हिदायतें बरतनी जरूरी हैं ।

नीचें देखे वीडियो :

 

Tagged :

Related posts

Leave a Comment