You are here

विजय रूपाणी चुने गए गुजरात के मुख्‍यमंत्री, नितिन पटेल होंगे उप मुख्‍यमंत्री

Vijay Rupani chief minister and Nitin Patel deputy chief minister Breaking News आज की रिपोर्ट राजनीति समाचार 

गुजरात में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई है । विजय रूपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री और नितिन पटेल उपमुख्यमंत्री होंगे । वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उनके नाम की घोषणा की।  रूपाणी दूसरी बार गुजरात के सीएम चुने गए हैं। विजय रुपाणी को 7 अगस्त, 2016 को आनंदी बेन पटेल के इस्तीफ़ा देने के बाद गुजरात के सीएम चुना गया था। 

बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद जेटली ने कहा,” विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से दोनों नामों पर फैसला हुआ है। दोनों नेताओं के नाम पर किसी को कोई संशय नहीं था। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक औपचारिकता थी, इसीलिए घोषणा करने के लिए इंतजार किया गया। “

मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद रूपाणी ने कहा, “गुजरात के लोगों ने हमें 27 वर्षों के लिए जनादेश दिया है। इतने वर्षों तक लोगों ने हमारे ऊपर भरोसा किया है। यह बहुत बड़ी बात है। मैं गुजरात की जनता , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का हृदय से धन्यवाद करता  हूं ।“

उपमुख्यमंत्री बनने वाले नितिन पटेल ने कहा, “मैं गुजरात की जनता को यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि विजय भाई और हम पिछली सरकार की तरह अपने अन्य पार्टी सदस्यों की सहायता से लोगों के लिए काम करते रहेंगे।”

Tagged :

Related posts

Leave a Comment