You are here

तानाशाह को डर, अमेरिका उसका मर्डर करवा देगा

दुनिया 

नॉर्थ कोरिया ने दावा किया है कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए और साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसी मिलकर नॉर्थ कोरिया के तानाशाह को मारना चाहती है । नॉर्थ कोरिया का कहना है कि इसके लिए केमिकल हथियार तैयार किया जा रहा है। एक बयान जारी कर कहा गया कि आतंकवादी संगठन सुप्रीम लीडर किम जोंग उन पर हमला करने का प्लान बना रहे हैं। दरअसल ये आरोप-प्रत्यारोप का नया सिलसिला शुरू हुआ है। अमेरिका उत्तरी कोरिया को आतंकवादी देश घोषित करने पर विचार कर रहा है।
इससे पहले किम जोंग उन के भाई किम जोंग नाम का मर्डर केमिकल हथियार से किया गया था। ये आरोप लगा कि तानाशाह ने ही अपने भाई का मर्डर करवाया।
इस बार उत्तरी कोरिया की तरफ से वो जगह भी बताई गई जहां उसके सुप्रीम लीडर की हत्या हो सकती है। कहा गया कि उस श्मशान में मर्डर हो सकता है जहां तानाशाह के पिता और दादा की स्मारक है। इसके अलावा मिलिट्री परेड के दौरान भी हत्या की कोशिश की जा सकती है।

Tagged :

Related posts

Leave a Comment