You are here

वायरल वीडियो :विराट संगीत के मैदान पर भी सुपरहिट हैं! अनुष्का को कर दिया अपने गाने से इमोशनल

Virat Kohli singing 'Mere Mehboob' for Anushka Sharma Breaking News आज की रिपोर्ट क्रिकेट समाचार 

सोमवार को शादी के बंधन में बंधे  ‘विरुष्का’ का रोमांटिक अंदाज हर तरफ छाया हुआ है।  शादी की तस्वीरें और वीडियो के बीच विराट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो वो अनुष्का के लिए गाना गा रहे हैं। विराट अपनी लेडी लव अनुष्का के लिए किशोर कुमार का सुपरहिट गाना ‘मेरे मेहबूब कयामत होगी…’ गाते नजर आए। ये गोल्डन एरा का ब्रेकअप सॉन्ग है लेकिन संगीत सेरेमनी के मौके पर यह गाना इस बात की और इशारा करता है की शायद ये विराट का फेवरेट सॉन्ग हो।

वीडियो में दिख रहा है कि विराट एक स्टेज पर गिटार लेकर बैठे हैं और ‘मेरे महबूब कयामत होगी आज रुसवा तेरी गलियों में मोहब्बत होगी’ गा रहे हैं।वहीं गेस्ट के बीच में बैठीं अनुष्का भी विराट की तारीफ में तालियां बजाती नजर आईं। इस दौरान अनुष्का अनुष्का भी काफी इमोशनल नजर आ रही हैं।

https://twitter.com/ViratCrew/status/940460904562311168

Tagged :

Related posts

Leave a Comment