दक्षिण अफ्रीका दौरा:तेज गेंदबाजों की फौज से लैस है भारतीय टीम,जानें किन-किन खिलाड़ियो को मिला मौका
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है वहीं विकेटकीपर पार्थिव पटेल को दूसरे विकेटकीपर के रूप में चुना गया है।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है वहीं विकेटकीपर पार्थिव पटेल को दूसरे विकेटकीपर के रूप में चुना गया है।
दक्षिण अफ्रीका में अगले महीने शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने 17 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर कर दिया गया है। 30 दिसंबर से शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीकी दौरे में भारतीय टीम 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगी। इस दौरे के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम में पांच तेज गेंदबाजों के अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी शामिल हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है वहीं विकेटकीपर पार्थिव पटेल को दूसरे विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। पार्थिव ने एक साल बाद टीम में वापसी की है। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट मैच दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेला था।
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है:
विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), रोहित शर्मा, रिद्दिमान साहा, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, पार्थिव पटेल, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे का पूरा कार्यक्रम:
30-31 दिसंबर: दो दिवसीय अभ्यास मैच ,बोलैंड पार्क-पार्ल
5-9 जनवरी:पहला टेस्ट ,कैपटाउन
13-17 जनवरी :दूसरा टेस्ट,सेंचुरियन
24-28 जनवरी ,तीसरा टेस्ट, जोहान्सबर्ग
01 फरवरी, पहला वनडे , डरबन
04 फरवरी,दूसरा वनडे, सेंचुरियन
07 फरवरी,तीसरा वनडे, केपटाउन
10 फरवरी, चौथा वनडे, जोहान्सबर्ग
13 फरवरी,पाचवां वनडे, पोर्ट एलिजाबेथ
16 फरवरी, छठवा वनडे, सेंचुरियन
18 फरवरी,पहला टी-20 , जोहान्सबर्ग
21 फरवरी,दूसरा टी-20 , सेंचुरियन
24 फरवरी, तीसरा टी-20, केपटाउन
इस बीच चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा की। वनडे सीरीज के साथ-साथ विराट कोहली को टी-20 सीरीज से भी आराम दिया गया है। उनकी अनुपस्थिति में टीम की कमान रोहित शर्मा को दी गई है।आईपीएल के दसवें सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले दीपक हुड्डा , बासिल थम्पी और वाशिंगटन सुंदर को टीम में स्थान दिया गया है। भारत 20 दिसंबर को कटक में 3 मैचों की सीरीज का पहला टी20 खेलेगा। दूसरा मैच 22 को इंदौर जबकि तीसरा मैच 24 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए टीम :
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, बासिल थम्पी और जयदेव उनादकट।



