You are here

भुवनेश्वर ने क्यों कहा ,”जोरु का गुलाम नहीं,प्यार में हूँ”

Shikhar Dhawan Teases Bhuvneshwar Kumar About His Wedding In Hilarious Video Breaking News आज की रिपोर्ट क्रिकेट समाचार सोशल मीडिया से 

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 23 नवम्बर को नुपुर नागर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ अगले दो टेस्ट मैचों से आराम दिया गया है।सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी 24 नवंबर से खेले जाने वाले नागपुर टेस्ट में नहीं खेलेंगे। उन्होंने भी निजी कारणों से छुट्टी ले ली है। टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन  सोशल मीडिया में अपने साथी खिलाड़ियों की खिंचाई करने के लिए जाने जाते हैं। धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह स्विंग के राजकुमार की खिंचाई करने की कोशिश करते हुए नज़र आए लेकिन भुवनेश्वर ने उन्हें अपने जवाब से क्लीन बोल्ड कर दिया ।

https://www.instagram.com/p/BbuBnXzhpfb

इंस्टाग्राम में प्रशंसकों के साथ शेयर किए वीडियो मैसेज में धवन ने कहा, “दोस्तों क्या हमारा एक शेर कल जोरू का गुलाम बन जाएगा। वो मेरे सामने बैठा है उससे ही जानते हैं कि उसे शादी से पहले कैसा लग रहा है। इसके जवाब में भुवी ने कहा, मुझे शादी को लेकर कुछ फीलिंग नहीं आ रही है। जो तैयारी शादी की है वो घरवालों ने की है। इसके बाद उन्होंने उल्टा शिखर की खिंचाई करते हुए कहा कि इन सीनियर्स के अनुभव से पता चला है कि शादी के बाद बहुत मजा आता है। लेकिन शिखर ने भुवी की बात काटते हुए धवन ने कहा कि मुझे लगता है कि तू अभी से जोरू का गुलाम बना हुआ है तो आपका इस बारे में  क्या कहना है। तब भुवी ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे तो नहीं लगता पता नहीं आपको ऐसा क्यों लगता है। मुझे लगता है इसे प्यार कहते हैं।”

Tagged :

Related posts

Leave a Comment